1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहे है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

30 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहे है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 11:15 am IST

धर्म डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, शनिवार का दिन और शिव योग है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी है। आपको बता दें कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

horoscope 30 march 2019
horoscope 30 march 2019

धनु राशि
आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोस के कुछ लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज कुछ अच्छे क्लांइट्स मिल सकते हैं। आज आपको हर तरफ से लाभ ही लाभ मिलेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।
 
मकर राशि

आज आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। अपने किसी मित्र से मिलने आप उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी गहरी होगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ रिश्तों में थोड़ी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी को खुश करने के लिये आप उन्हें कोई उपहार दे सकते हैं। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। मंदिर में दूध का दान करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल