1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 06:52 pm IST

31 जनवरी 2019 राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज षट्तिला एकादशी व्रत है। इसके साथ ही गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ व्याघात योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 january 2019
Horoscope 31 january 2019

तुला राशि
आज आपका दिन कम लाभ दिलाने वाला रहेगा। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति समाने आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता पाने के लिये आपको अधिक मेहनत करनी हो सकती है। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां भी आ सकती हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। घर में स्थिति ठीक रहेगी। घरवालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लॉन बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। चिड़ियों को दाना डालें, सभी परेशानियों का अंत होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आज आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिये आज के दिन नौकरी में प्रमोशन काचांस बन रहा है। आज किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिल सकता है। आज आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास आप पर बनेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत रंग लायेगी। आज जो भी काम ठानेंगे वो काम समय से पूरा हो जायेगा। इस राशि वाले लोगों को आज शादी का ऑफर भी आ सकता है।ठाकुर जी को मिश्री का भोग लगायें, सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल