1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 06:52 pm IST

31 जनवरी 2019 राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज षट्तिला एकादशी व्रत है। इसके साथ ही गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ व्याघात योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 january 2019
Horoscope 31 january 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएंगी। आप उन्हें आसनी से निपटा लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। घरेलू महिलाएं कोई छोटा-मोचा काम शुरू कर सकती हैं। आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में आज सुधार देखने को मिलेगा। पुराने दोस्तों के साथ मेल-मिलाप की संभावनाएं बन रही हैं। धन संचय के लिये आज कुछ योजनाएं बना सकते हैं। जरुरतमंद को भोजन करायें, घर-परिवार में सब अच्छा रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम कीजिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है । आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी भी काम को करने में जल्दबाजी से बचना चाहिए । आपको धैर्य से आगे बढ़ने की जरुरत है। आज स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी भीहो सकती है। बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखने की जरुरत है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लॉन कैंसिल हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। श्री गणेश भगवान को दूर्वा चढ़ाएं, जीवन में आ रही बाधा दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल