1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 06:52 pm IST

31 जनवरी 2019 राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज षट्तिला एकादशी व्रत है। इसके साथ ही गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ व्याघात योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 january 2019
Horoscope 31 january 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज कुछ धन संबंधी दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं। आपको फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। साथ ही आज उन लोगों से सावधान रहें, जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। किसी पर तुरंत भरोसा करना आपके लिये नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिये कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिये किसी की सलाह जरूर ले लें। बच्चों की सफलता के लिये कोई पूजा-पाठ करवा सकता है। चीटियों को आटा खिलायें, कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नये संबंधों से जुड़ाव महसूस होगा। आपका दाम्पत्य संबंध अच्छा रहेगा। आज आपके सपनों को नयी उड़ान मिलेगी। किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित दिखायी देगा। इस राशि के जो लोग नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। कोई बड़ी अपॉरचुनेटी आपका इंतजार कर रही है। आज आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। मां दुर्गा की पूजा करें, आपकी मनोकाना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल