1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 06:52 pm IST

31 जनवरी 2019 राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज षट्तिला एकादशी व्रत है। इसके साथ ही गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ व्याघात योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 january 2019
Horoscope 31 january 2019

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप हर किसी के सामने अपनी बात बिना हिचक के रख पायेंगे। आपका काम सफल होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिये दिन अच्छा है। आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। सिविल इंजीनियर को किसी बड़ी कंस्ट्रक्सन कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज विदेश में रहने वाले किसी मित्र से आपकी बात हो सकती है। ऑफिस में आज सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी । लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को भी शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। गाय को रोटी खिलायें, रिश्तों में मिठास आयेगी।

मकर राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप जो भी योजना बनायेंगे उसको सफल होनें में थोड़ा वक्त लग सकता है। आज आपका ज्यादा से ज्यादा समय घरवालों के साथ गुजरेगा। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा होगा। मेहनत के अनुरुप फल मिलने में देरी हो सकती है। आज किसी दूसरे के मसले में अपनी बात रखने से बचना होगा। अपनी वाणी पर जितना संयम रखेंगे उतना ही आपके लिये अच्छा रहेगा। कुत्ते को रोटी खिलायें, चीजें अपने आप सही होने लगेंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल