1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 06:52 pm IST

31 जनवरी 2019 राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज षट्तिला एकादशी व्रत है। इसके साथ ही गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ व्याघात योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 january 2019- India TV Hindi
Horoscope 31 january 2019

धर्म डेस्क: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज षट्तिला एकादशी व्रत है। इसके साथ ही गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ व्याघात योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है । आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा । आज का दिन आपके लिये कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला साबित हो सकता है। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये काम आज आसानी से पूरे हो सकते हैं। सहकर्मियों का आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। टेंट हॉउस के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, धन में वृद्धि होगी। (जनवरी माह के अंत में चंद्रमा कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें अपना भविष्यफल)

वृष राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऑफिस में हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने हर काम में सफलता भी मिलेगी। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। आपकी ट्रिप अच्छी रहेगी। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है। आपकी कोई स्टोरी बहुत ही सक्सेसफुल रहेगी। आज आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है । परिवार में आज सुखद वातावरण बना रहेगा । राम-राम का 108 बार जप करें, खुशियां बनी रहेगी। (5 फरवरी को मंगल कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 22 मार्च तक इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल