1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 06:05 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत है। साथ ही आज सुबह 08 बजकर 44 मिनट से पूरा दिन राज योग रहेगा

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही समस्याएं आज मां शैलपुत्री की कृपा से दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाईम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आप उनके साथ डीनर करने का प्लान बनायेंगे। देवी मां की कृपा से आज आपका कोई काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जायेगा। माँ शैलपुत्री को लौंग अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि
आज आप अपना ध्यान मां शैलपुत्री की पूजा-पाठ में लगायेंगे, तो आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। दुर्गा जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल