1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 06:05 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत है। साथ ही आज सुबह 08 बजकर 44 मिनट से पूरा दिन राज योग रहेगा

सिंह राशि

आज आपको सबके साथ अपने संबंध बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ संबंधों में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वाहन आदि के संदर्भ में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के बुक सेलर्स को आज के दिन मुनाफा मिलेगा| अगर आप कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल नवरात्र के दौरान कर सकते हैं। माँ शैलपुत्री को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। अगर आप किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करने की सोच रहे हैं, तो आज नवरात्र के पहले दिन कर सकते हैं। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। आप दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शादी-शुदा लोग आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। माँ दुर्गा को पुष्प अर्पित करें, आपके सभी काम सफल होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल