1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 06:05 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत है। साथ ही आज सुबह 08 बजकर 44 मिनट से पूरा दिन राज योग रहेगा

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आएगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर काम करने की जरूरत है। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है...  परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। माँ शैलपुत्री को खीर का भोग लगाएं, आपकी कोशिशों को सफलता जरूर मिलेगी।  

वृश्चिक राशि
आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीज़ों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। दुर्गा जी को नारियल अर्पित करें, सब अच्छा चलता रहेगा

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल