1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 06:05 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत है। साथ ही आज सुबह 08 बजकर 44 मिनट से पूरा दिन राज योग रहेगा

कुंभ राशि
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। मां शैलपुत्री आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ायें, आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है। आप पार्टनर के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। देवी माँ को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल