1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

6 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के साथ ही बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 06:05 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत है। साथ ही आज सुबह 08 बजकर 44 मिनट से पूरा दिन राज योग रहेगा

धनु राशि
आज बड़े-बुजुर्गों की अपने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है| आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में भी शामिल हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जाने की योजना बनायेंगे। आप अपने दोस्त को घर में किसी धार्मिक आयोजन के लिये बुला सकते हैं। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। देवी माँ को हलवे का भोग लगाएं, जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे।

मकर राशि
आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिये आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं और उसके लिये आज नवरात्र का पहला दिन बड़ा ही शुभ है। आज आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिये बेहतर होगा। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाये रखने की कोशिश करेंगे, संबंधों में मजबूती आयेगी। अगर आप लकड़ी का बेड या सोफा खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये अपना प्लान टाल दें, क्योंकि आज पंचक हैं और पंचक के दौरान लकड़ी से जुड़े कार्य करना वर्जित होता है। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपके संबंधों में मजबूत आयेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल