1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2019 07:10 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 07:12 pm IST

राशिफल 9 मार्च: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 38 मिनट तक शुक्ल योग और देर रात 01 बजकर 18 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से अपना भविष्यफल।

Horoscope 9 march- India TV Hindi
Horoscope 9 march

राशिफल 9 मार्च: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 38 मिनट तक शुक्ल योग और देर रात 01 बजकर 18 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। रेवती का अर्थ होता है - धनवान या धनी। अतः इस नक्षत्र को धन सम्पदा आदि के साथ जोड़कर देखा जाता है। आपको बता दूं कि इस नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जो कि बुद्धि और वाणी के कारक हैं। अतः अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिये और अपनी वाणी के जरिये जीवन में सफलता पाने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। आज आपका कोई मित्र अपने घर पर डिनर के लिए इन्वाइट कर सकता है, जिससे आपकी दोस्ती पहले से और अधिक मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को आज फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। उनका पढ़ाई में मन लगेगा। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिल सकती है। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, काम में सफलता मिलेगी (साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मार्च: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते)

वृष राशि
आज आपको बढ़े आत्मविश्वास से कामों में सफलता हासिल होगी। किसी मित्र की सहायता भी आपको मिल सकती है। आपका जरूरी काम जल्द ही बन जायेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ हो सकता है। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।  चिड़ियों को दाना खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।  (March 2019 Monthly horoscope: मार्च महीने में बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों पर रहेगा भगवान शिव की कृपा)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल