1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2019 07:10 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 07:12 pm IST

राशिफल 9 मार्च: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 38 मिनट तक शुक्ल योग और देर रात 01 बजकर 18 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से अपना भविष्यफल।

Horoscope 9 march
Horoscope 9 march

मिथुन राशि
आज आप सकारात्मक विचारों से काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में आज कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता आपके हाथ लग सकती है। मंदिर में फल दान करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी।

कर्क राशि
ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिल सकती है। आपके करियर में अचानक बदलाव आ सकता है, जिससे आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज आपको कुछ चीज़ों का खास ध्यान रखना चाहिए और जोखिम भरे काम को करने से बचना चाहिए। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल