1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2019 07:10 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 07:12 pm IST

राशिफल 9 मार्च: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 38 मिनट तक शुक्ल योग और देर रात 01 बजकर 18 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से अपना भविष्यफल।

Horoscope 9 march
Horoscope 9 march

धनु राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ
लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का वातावरण में बदलाव आयेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएँ, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में नए बदलाव आ सकते हैं। आज शाम को आप किसी फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य है। पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि थोड़ी कम हो सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। नये टेंडर से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। माँ दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल