1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2019 07:10 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 07:12 pm IST

राशिफल 9 मार्च: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 38 मिनट तक शुक्ल योग और देर रात 01 बजकर 18 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से अपना भविष्यफल।

Horoscope 9 march
Horoscope 9 march

सिंह राशि
आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं।
आपका काम सफल होगा। आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आज आपसे सभी खुश रहेंगे। साथ ही बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। बिजनेसमैन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, रिश्ते मजूबत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल