1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

9 मार्च राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र में बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2019 07:10 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 07:12 pm IST

राशिफल 9 मार्च: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजकर 38 मिनट तक शुक्ल योग और देर रात 01 बजकर 18 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से अपना भविष्यफल।

Horoscope 9 march
Horoscope 9 march

कुंभ राशि
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल जायेगा। सेहत बढ़िया रहेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में सबका सहयोग मिलता रहेगा।

मीन राशि
आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे  आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका दिन बीत सकता है। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल