1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों के रूके हुए काम हो सकते हैं पूरे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

9 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों के रूके हुए काम हो सकते हैं पूरे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 04:43 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज भइया दूज का त्योहार है। इसे भ्रातृ द्वितीया और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है । आज का दिन भाई-बहन के बीच प्यार को अभिव्यक्त करता है। आज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु के लिए कामना करती हैं।

horoscope 2018- India TV Hindi
horoscope 2018

धर्म डेस्क: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज भइया दूज का त्योहार है। इसे भ्रातृ द्वितीया और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है । आज का दिन भाई-बहन के बीच प्यार को अभिव्यक्त करता है। आज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार स्वरूप देते हैं। आज के दिन अपनी बहन के घर जाकर या बहन के साथ भोजन करने की भी परंपरा है। आज के दिन किस शुभ मुहूर्त में बहनों को अपने भाई के माथे पर तिलक लगाना चाहिए और तिलक लगाने के बाद भाई को कौन-सी मिठाई खिलानी चाहिए, साथ ही किस राशि वाले भाई को अपनी बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए और अपने भाई या बहन की खुशहाली के लिये कौन-से उपाय करने चाहिए, ये सब बताएंगे आचार्य इंदु प्रकाश।

मेष राशि - आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल रह सकते हैं। आज जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज किसी पसंदीदा कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आज ऑफिस में कुछ नया काम कर सकते हैं । रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं । इस राशि के भाई अपने बहनों को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। आज दोस्तों की मदद से धन लाभ हो सकता है । अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपकी हेल्थ बेहतर बनी रहेगी।

वृष राशि - आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे । आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज करियर में नया बदलाव होगा । सेहत बेहतर बनी रहेगी । कुछ नये वर्कआउट को नियमित एक्सरसाइज में शामिल करेंगे । आज जो काम करने की सोचेंगे, उसे पूरा कर लेंगे ।इस राशि के भाई

अपने बहनों को कुछ अच्छा गिफ्ट करेंगे। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल