1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों के रूके हुए काम हो सकते हैं पूरे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

9 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों के रूके हुए काम हो सकते हैं पूरे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 04:43 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज भइया दूज का त्योहार है। इसे भ्रातृ द्वितीया और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है । आज का दिन भाई-बहन के बीच प्यार को अभिव्यक्त करता है। आज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु के लिए कामना करती हैं।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन खास रहेगा।  सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी । आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज लोग आपकी बात से सहमत हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।आपकी सोच में नयापन आ सकता है । आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने पर ज्यादा रहेगा । आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए
पानी भरकर रखें, आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । आज किसी पर गुस्सा करने से बचें।अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं । इस राशि के भाई-बहनों के संबंधों में मजबूती आयेगी।दूसरों के साथ जुड़कर काम करना आपके लिये अच्छा रहेगा। आज किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है । जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है । श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें, लव लाइफ के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल