1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों के रूके हुए काम हो सकते हैं पूरे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

9 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों के रूके हुए काम हो सकते हैं पूरे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 04:43 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज भइया दूज का त्योहार है। इसे भ्रातृ द्वितीया और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है । आज का दिन भाई-बहन के बीच प्यार को अभिव्यक्त करता है। आज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु के लिए कामना करती हैं।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

तुला राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । किसी काम में रूकावटें आ सकती हैं, लेकिन अधिकारियों की मदद से काम निपटा लेंगे । आज नए कार्यों में सावधानी बरतें । जोश में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिससे आप परेशान हो जायें। आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। आज जल्दबाजी में आकर
कोई ऐसा वादा कर सकते हैं, जिसे पूरा करने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएं, आपके सभी दुःख दूर होंगे।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । थोड़ी-सी मेहनत करके उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं । व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है । आज अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ जायेंगे । आज उच्च अधिकारियों से बातचीत हो सकती है । आप अपने काम में सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं । मंदिर में कपूर दान करें, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल