1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों के रूके हुए काम हो सकते हैं पूरे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

9 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों के रूके हुए काम हो सकते हैं पूरे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 04:43 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज भइया दूज का त्योहार है। इसे भ्रातृ द्वितीया और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है । आज का दिन भाई-बहन के बीच प्यार को अभिव्यक्त करता है। आज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु के लिए कामना करती हैं।

राशिफल
राशिफल

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं । इस राशि के भाई-बहन मंदिर में भगवान के दर्शन करने जा सकते हैं । आज पैसों के लेन-देन से दूर रहें । सोच-समझकर और योजना बनाकर ही आगे बढ़ें । आज कुछ खर्चे फालतू हो सकते हैं । घर-परिवार की चिंता हो सकती है । बहते जल में तिल प्रवाहित आपका दिन बेहतर गुजरेगा। 

कन्या राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बना रहेगा । इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा । कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न आज सॉल्व हो जायेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे । संतान पक्ष की ओर से आपको सुख प्राप्त होगा । आज किसी खास काम के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपके सभी काम बनेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल