धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके साथ ही द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 04 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। साथ ही आज सोमवार का दिन है। जब प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ता है तो उसे सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
Related Stories
मेष राशि
आज आपका दिन अवसरों से भरा होगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे, जिससे उनकी दुआओं का असर शाम तक आपको जरुर मिलेगा। आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है। आज कुछ काम आपके मन मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होगा। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। साथ ही सूर्य देवता को जल अर्पित करें, आपके सारे काम सफल होंगे।
वृष राशि
आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। किसी जरुरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। आज किसी मित्र की मदद भी कर सकते हैं। बिजनेस संबंधित काम की शुरुआत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कई दिनों से रूपये-पैसों में आ रही दिक्कते खत्म होंगी, जिसकी वजह से आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है, उन्हें ईयर रिंग गिफ्ट मिल सकते हैं, रिश्ते मजबूत होंगे। माँ दुर्गा की पूजा करें, काम में सफलता मिलेगी।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में