1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी पर रखें संयम

राशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी पर रखें संयम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2021 06:02 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 07:42 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बुधवार है | षष्ठी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कल सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम- India TV Hindi
राशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम Image Source : INDIA TV

माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बुधवार है | षष्ठी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कल सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही देर रात 2 बजकर 37 मिनट तक शुक्ल योग रहेगाष इसके अलावा रात 11 बजकर 49 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है | संतान की ओर से कुछ खास समाचार मिल सकता है | लेकिन गंभीर मामलों को आपको शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए | आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए। अगर आप घर पर फर्नीचर का काम कराने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। लवमेट साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं | कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वृष राशि 
आप कुछ नया कारोबार करने की सोच सकते हैं, जिससे आगे चलकर आपको अच्छा धन लाभ होगा | आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। किसी खास विषय पर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी| कठिन परिस्थितियों का हल आसानी से निकल जायेगा | आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | माता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। बच्चे घर के कामो में मदद करेंगें।

Vastu Tips: घर या दुकान में इस दिशा में बनवाएं सीढियां, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

राशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम

मिथुन राशि
अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे |आपको अचानक धन लाभ होगा | आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी | आपके मन की कोई खास इच्छा अपके जीवनसाथी पूरी कर सकते है | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे | बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे | नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा , नौकरी ढूंढ रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू का ऑफर आयेगा।

कर्क राशि 
आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी | महिलाएं घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगी| आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद कर सकते है। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे है। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कोई नया क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

साप्ताहिक राशिफल (15 फरवरी से 21 फरवरी): इस माह का तीसरा हफ्ता 5 राशियों की खोल देगा किस्मत, जानें बाकी का हाल

राशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम

सिंह राशि 
घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा, उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपको अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी, जो आपकी जिंदगी को एक नये रूप में जीने का मौका देगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा | कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी| अपने शुगर लेवल का ध्यान रखें, और दवाईयां समय से लें। 

कन्या राशि 
एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है | आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और सबके साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी। बेहतर होगा सबकी बातों पर गौर फरमाएं। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा रहेगा। आपको बच्चों पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। 

राशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम

तुला राशि
आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा | आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे, इसमें बड़े भाई का सहयोग मिलेगा| किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे जिससे आपके साथी आपसे बहुत खुश होंगे , दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी । विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

वृश्चिक राशि 
आपके इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी सीनियर की मदद मिलेगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा | जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे | शाम को दोस्तों के साथ बाहर कुछ खाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप किसी को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो दिन बहुत अच्छा है। माता की सेहत का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कोई जरूरी बात शेयर कर सकते हैं। 

राशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम

धनु राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा | भाई-बहनों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा| ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा | अनियमित दिनचर्या के कारण आपको थोड़ा आलस्य और थकान बनी रहेगी। आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए | समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा | परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी | जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे | सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। 

मकर राशि 
आपका काम ज्यादा और लाभ कम होने की उम्मीद है। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। कारोबार में साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अपने से सलाह जरूर लें, फायदा होगा। लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। अगर आपके पास दोपहिया वाहन है, तो हेलमेट लगाना ना भूलें। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेंगी| 

राशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 फरवरी: वृष राशि के लोगों का रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस, वहीं ये लोग वाणी में रखें संयम

कुंभ राशि 
आपका सोचा हुआ काम पूरा होंगे| आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा | आपकी किसी पुराने क्लाइंट से  मुलाकात होगी| आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा | जिससे आपकी खुशी बनी रहेगी। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा | बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी| सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि 
आपका दिन उत्तम रहेगा | आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के काम के सिलसिले में कि गई यात्रा से आपको लाभ होगा | किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा | परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा | आपका आध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा | आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी | किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा |  धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल