1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 जून 2021: माह का दूसरा दिन इन राशियों का खोल देगा भाग्य, वहीं इनके होंगे रूके काम पूरे

राशिफल 2 जून 2021: माह का दूसरा दिन इन राशियों का खोल देगा भाग्य, वहीं इनके होंगे रूके काम पूरे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2021 07:16 am IST,  Updated : Jun 02, 2021 07:16 am IST

ज्येष्ठ मास की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। इसके साथ ही आज कालाष्टमी है जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा।

राशिफल 2 जून 2021- India TV Hindi
राशिफल 2 जून 2021 Image Source : INDIA TV

ज्येष्ठ मास की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। इसके साथ ही आज कालाष्टमी है। वहीं 3 जून को सुबह 2 बजकर 26 मिनट से प्रीति योग लग रहा है जोकि 4 जून सुबह 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक जीवन सुख और शांति से भरा रहेगा जिसका आप पूरा आनंद उठाएंगे। आज अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो आपके लिये काफी फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बेहतर कामकाज के चलते आज आपकी खूब सारी तारीफ होने वाली है। 

वृष राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी तर्क शक्ति किसी लाभकारी कार्य की तलाश करने में आपकी मदद करेगी। आज कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। जिसमें आपका विनम्र स्वाभाव आपकी मदद करेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिल सकता है। आज लवमेट को कोई गिफ्ट मिलेगा, जिससे आपके रिश्तें में और मजबूती आयेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेंगी। आज आप परिवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। 

Vastu Tips: पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो इन चीजों को तिजोरी पर रखें, बनीं रहेगी सुख-समृद

राशिफल 2 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 जून 2021
्धि

मिथुन राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको पहले मिले लक्ष्यों को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग पैकेज एण्ड मूवर्स के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें आज कार्यक्षेत्र बढ़ाने के लिये शुभ अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार में सभी के साथ तालमेल बिठा के रखने की कोशिश करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का अपनी मनपसंद जगह पर ट्रान्सफर होने के योग बन रहे है। आज ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने जीवन में चल रही समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस में कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें। इस राशि के छात्र आज पढाई से मन को डिस्ट्रैक्ट न होने दें। एकाग्र मन से पढ़ाई करने की कोशिश करें। बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

Vastu Tips: बिल्कुल भी इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधा, पड़ेगा बुरा असर

राशिफल 2 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 जून 2021

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आज आप किसी नये व्यापार को शुरू करने का प्लान बनायेंगे। आज परिवारवालों के साथ डिनर का लुफ्त उठाएंगे। इस राशि के जो लोग बेकरी का काम कर रहे हैं आज उन्हें अचानक अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी आज आपसे किसी उपहार की मांग कर सकते है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील हाथ लगेगी। नौकरी पेशा वालों की पदोन्नति होने का योग बना हुआ है। 

कन्या राशि
आज का दिन ठीक रहने वाला है। व्यापारी वर्ग किसी नए कार्य में धन निवेश करें तो उन्हें काफी धनलाभ होगा। इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कुछ अच्छी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है आज उन्हें किसी अच्छे क्लाइंट से अच्छा मुनाफा होगा। बहुत जरुरी हो तो ही वाहन चलायें। साथ ही चलाते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। 

राशिफल 2 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 जून 2021

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश आज ख़त्म होगी। प्राइवेट काम करने वाले लोगों को आज विशेष रूप से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, तो आज का दिन सही है। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे है, वे अपने पार्टनर के साथ व्यापार को आगे बढ़ने का प्लान बनायेंगे। 

वृश्चिक राशि
आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपके काम को देखकर खुश होंगे। 

राशिफल 2 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 जून 2021

धनु राशि
आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। घर में परिवार वालों के साथ ही पूजा-पाठ करेंगे। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग वकालत की पढाई कर रहे हैं उनको किसी अच्छे वकील के साथ काम करने का मौका मिलेगा।  इस राशि के जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़े लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। 

मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रुके हुये घरेलु कार्यों को परिवार की मद्द से पूरा करने में सफल होंगे। कोर्ट में चल रहा मुकदमें की सुलह करने के लिए आज आप किसी अच्छे वकील से सलाह लेंगे। विरोधी पक्ष आज दूरी बनाकर रहेंगे फिर भी आपको सतर्क रहने की जरुरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। करियर को बेहतर बनाने के लिए माता-पिता से सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव आज समाप्त होगा। 

राशिफल 2 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 जून 2021

कुंभ राशि
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आपकी सोच और प्लानिंग साफ रहेगी। अपनी बातचीत और तर्कों से लोगों को सहमत कराने में सफल होंगे। आगे बढ़ने के लिए लगातार की गयी कोशिश आज सफल होगी। आज आप अपने व्यवहार में बदलाव लायेंगे। इस बदलाव से आपके जानने वाले खुश होंगे । आज ऑफिस का काम पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आयेगा। परिवार में सबके बीच सौहार्द बना रहेगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। साथ ही कुछ अच्छे आयडिया भी मिलेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल