1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 दिसंबर राशिफल: मेष राशि के जातको को मिलेगी कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

13 दिसंबर राशिफल: मेष राशि के जातको को मिलेगी कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 12, 2019 01:57 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 01:57 pm IST

पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक ही रहेगी

Horoscope 13 December 2019
Horoscope 13 December 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग आज आपको मिलेगा| कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने के भाव भी आज आपके मन में आ सकते है| छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, करियर में और आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। घर में रोज सुबह शाम घी का दिपक जलाए , लंबे समय से चली आ रही दिक्कतों का अंत होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल