1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 दिसंबर राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को करना पड़ सकता है किसी परेशानी का सामना, जानें अन्य राशियों का हाल

14 दिसंबर राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को करना पड़ सकता है किसी परेशानी का सामना, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2019 02:36 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 02:36 pm IST

पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है| द्वितीया तिथि सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक ही रहेगी| इसके साथ ही शुक्ल योग सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगा,उसके बाद ब्रह्म योग शुरू हो जायेगा। 

Horoscope 14 December 2019
Horoscope 14 December 2019

मिथुन राशि 
आज मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों की मदद से राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में आज आपका काम काफी बढ़ सकता है। जरुरत से ज्यादा काम होने से थकान महसूस हो सकती है। किसी से अनबन भी हो सकती है। इसलिए आज आपको सोच समज कर बोलने की काफी अवयशयकता है। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। ब्राहमण को कुछ दान करें, आपको कारोबार में धन लाभ होगा। 

कर्क राशि 
आज आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। इस राशि के जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र से जुड़े है, आज उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज रोचक बात हो सकती हैं। आज आपके स्वास्थ्य में थोडा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अनाथालय में जाकर बच्चों को फल बांटे, संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल