1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 नवंबर राशिफल: कन्या राशि के जातकों को मिलेगा विदेश जाने का मौका, जानें अन्य राशियों का हाल

21 नवंबर राशिफल: कन्या राशि के जातकों को मिलेगा विदेश जाने का मौका, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 10:33 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरूवार का दिन है । इसके साथ ही नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक ही रहेगी।

Horoscope 21 November 2019
Horoscope 21 November 2019

मिथुन राशि 
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज नये काम की शुरूआत आपको बड़ा फायदा दिला सकती है। व्यापार में रूका हुआ पैसा आज वापस आ सकता है। अगर आज आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। कर्मचारियों को आज वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। आज आपको किसी जरुरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए आज विदेश जा सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आज नई योजना बना सकते हैं, यह योजना आगे चलकर फायदेमंद भी रहेगी। आज दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जरुरतमंद को भोजन कराएं, सेहत अच्छी रहेगी। 

कर्क राशि 
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेंगे। आज ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही उपहार स्वरूप नया फोन भी मिल सकता है। आज सोसाइटी में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स का आज पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित रहेगा ।। इसके अलावा आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। साथ ही इस राशि के लोगों को कोर्ट में लम्बित पड़े मामलों से जीत हासिल हो सकती है। लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें, दिन अच्छा जायेगा। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल