1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 नवंबर राशिफल: कन्या राशि के जातकों को मिलेगा विदेश जाने का मौका, जानें अन्य राशियों का हाल

21 नवंबर राशिफल: कन्या राशि के जातकों को मिलेगा विदेश जाने का मौका, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 10:33 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरूवार का दिन है । इसके साथ ही नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक ही रहेगी।

Horoscope 21 November 2019
Horoscope 21 November 2019

धनु राशि 
आज सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। साथ ही जो काम पहले से पेंडिंग में पड़े हुए हैं, वो भी आज मन-मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन अगर किसी नये बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज उसकी शुरूआत कर सकते हैं,  साथ ही आज स्वास्थ्य फिट रहेगा । सड़क पर चलते समय आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।  आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी के कानूनी मामलों में पड़ने से बचे रहें, अच्छा रहेगा। साथ ही आज जितना हो सके अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं। साथ ही सूर्यदेव को जल अर्पित करें, दिन खुशनुमा बीतेगा।

मकर राशि 
आज का दिन सुकून देने वाला है। आज आपके सभी काम पूरे हो जायेंगे। ऑफिस में आज किसी काम के लिए बॉस से डांट पड़ सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप बॉस के सामने सोच-विचार कर ही बोलें। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति आज अच्छी बनी रहेगी। साथ ही पहले लिए हुए लोन से राहत भी मिलेगी। इस राशि के मैकेनिकल इंजीनियर्स को जॉब के लिये किसी विदेशी कंपनी से कॉल आ सकती है। आपका आज लिया गया निर्णय आगे चलकर काफी फायदेमंद रहेगा। इसलिए जो भी करें, सोच-समझकर करें। साथ ही आज घर से बाहर निकलने से पहले दही और चीनी खाकर निकलें, किसी शुभ समाचार के मिलने के योग बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल