1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 दिसंबर राशिफल: वृष राशि के जातकों के लिए निवेश करने का शुभ दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

3 दिसंबर राशिफल: वृष राशि के जातकों के लिए निवेश करने का शुभ दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2019 07:13 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 07:14 pm IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि देर रात 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगी।

Horoscope 3 december 2019
Horoscope 3 december 2019

तुला राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन होने की संभावना है। फालतू की बहस करने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों के कारण कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा। बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए 108 बार  मंत्र- 'ॐ श्री हनुमंते नमः' का जाप करें।कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पूरे दिन खुशियाँ मिलाती रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल