1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 दिसंबर राशिफल: बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष राशि सहित जानें अन्य राशियों का हाल

5 दिसंबर राशिफल: बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष राशि सहित जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 09:52 am IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि गुरुवार का दिन है| नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगी।

5 december 2019 horoscope- India TV Hindi
5 december 2019 horoscope

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक वज्र योग रहेगा। वज्र का अर्थ है- कठोर। इस योग के दौरान वाहन नहीं खरीदना चाहिए अन्यथा उससे हानि या दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस योग में सोना या कपड़े खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता है। साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आज रात 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में चले जायेंगे और 25 दिसम्बर की दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक यही रहेंगे। उसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन। 

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। कोई नया क्लाइंट भी आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ‘ॐ हूं विष्णवे नम:’ का जाप करें, घर से कलेश दूर होगा। 

Vastu Tips: घर पर लगाए पक्षियों की तस्वीर, सकरात्मक ऊर्जा का होगा निवास 

वृष राशि 
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। घर से निकलते हुए माता -पिता के पैर छू कर निकलें, हर बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे। 

दिसंबर 2019 कैलेंडर: मोक्षदा एकादशी, खरमास, पौष अमावस्या सहित पड़ रहे हैं ये व्रत-त्योहार

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल