1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 दिसंबर राशिफल: बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष राशि सहित जानें अन्य राशियों का हाल

5 दिसंबर राशिफल: बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष राशि सहित जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 09:52 am IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि गुरुवार का दिन है| नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगी।

5 december 2019 horoscope
5 december 2019 horoscope

सिंह राशि 
आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। किसी बुजुर्ग ब्राह्मण को भोजन अवश्य करायें, रिश्तों में मिठास आयेगी। 

कन्या राशि 
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में होगा। जरूरतमंद को पीला वस्त्र दान करें,आपका भाग्योदय होगा। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल