वास्तु शास्त्र में हम बात करेंगे घर में लगी पक्षियों की तस्वीरों के बारे में। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार पक्षियों की तस्वीरें घर में पॉजिटिव रिजल्टस लेकर आती हैं। कई लोगों को काफी मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती।
Related Stories
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों को अपने घर में पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए। जहां पक्षी होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंनदित हो जाता है। वैसे तो आप कानूनी रूप से असली पक्षियों को भी आपने घर में रख सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो पक्षियों की तस्वीर अथवा मूर्ति को घर में रखें, इससे भी सकरात्मक ऊर्जा का निवास होता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही इससे आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं।