1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 फरवरी राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

24 फरवरी राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 02:50 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आपको बता दूं कि आज रात 10 बजकर 45 मिनट पर शुक्राचार्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 21 मार्च को देर रात 03 बजकर 45 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। हमारे

rashifal 2019- India TV Hindi
rashifal 2019

नई दिल्ली: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आपको बता दूं कि आज रात 10 बजकर 45 मिनट पर शुक्राचार्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 21 मार्च को देर रात 03 बजकर 45 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। हमारे जीवन में शुक्र का संबंध मुख्य रूप से हमारे दाम्पत्य संबंधों से और शरीर में त्वचा और सौन्दर्य से है। अतः 21 मार्च तक शुक्र के इस गोचर का विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या असर होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि - आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा । आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा । बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा । दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है । आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं । दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा । आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, काम में सफलता मिलेगी ।  

वृष राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी । दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे । आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा । कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी । आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी । आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा । स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे । गाय को हल्दी का टीका लगाएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल