1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 24, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Feb 24, 2019 01:47 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज रात 10 बजकर 08 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 01 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 3 मई को शाम 05 बजे तक यहीं पर रहेंगे, लेकिन बात केवल इतनी सी नहीं है। इस बीच 5 मार्च को रात 11:50 पर बुध मीन राशि में वक्री हो जायेंगे और 28 मार्च को शाम 07:29 तक मीन राशि में वक्री ही रहेंगे।

rashifal 2019
rashifal 2019

सिंह राशि - आज आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर काम करने की जरूरत है । अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं । समयसीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे । घर का माहौल ठीक बना रहेगा । घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है । माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं । जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपका काम समय से पूरा होगा ।

कन्या राशि - आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं । आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है । आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे । जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी । साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा । कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं । छात्रों का दिन भी फायदेमंद रहेगा । आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे । माता सरस्वती को फूल अर्पित करें, छात्रों को सफलता हासिल होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल