1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 24, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Feb 24, 2019 01:47 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज रात 10 बजकर 08 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 01 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 3 मई को शाम 05 बजे तक यहीं पर रहेंगे, लेकिन बात केवल इतनी सी नहीं है। इस बीच 5 मार्च को रात 11:50 पर बुध मीन राशि में वक्री हो जायेंगे और 28 मार्च को शाम 07:29 तक मीन राशि में वक्री ही रहेंगे।

rashifal 2019- India TV Hindi
rashifal 2019

नई दिल्ली: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज रात 10 बजकर 08 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 01 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 3 मई को शाम 05 बजे तक यहीं पर रहेंगे, लेकिन बात केवल इतनी सी नहीं है। इस बीच 5 मार्च को रात 11:50 पर बुध मीन राशि में वक्री हो जायेंगे और 28 मार्च को शाम 07:29 तक मीन राशि में वक्री ही रहेंगे। उसके बाद कुंभ राशि में मार्गी होंगे और फिर 11 अप्रैल को पूरा दिन पार करके अगली सुबह 04:22 पर बुध कुंभ से मीन राशि में फिर से प्रवेश करेंगे और फिर 3 मई को शाम 05 बजे तक बुध मीन राशि में ही रहेंगे। अतः फिलहाल 5 मार्च, यानी जब तक कि बुध मीन राशि में वक्री ना हो, तब तक बुध के मीन राशि में गोचर से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा और उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए, साथ ही आज के दिन अपने बर्थडे और एनिवर्सिरी पर क्या करें खास, क्या है?

मेष राशि - आज आपका दिन शुभ रहेगा । मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे । घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं । संतान की खुशी बनी रहेगी । संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है । आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है । अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है । आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है । श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करें, आपको अपने काम में सफलता मिलेगी ।

वृष राशि - आज आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है । जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा । आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है । आपको धन लाभ होगा । आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे । अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। श्री कृष्ण जी को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल