1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 24, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Feb 24, 2019 01:47 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज रात 10 बजकर 08 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 01 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 3 मई को शाम 05 बजे तक यहीं पर रहेंगे, लेकिन बात केवल इतनी सी नहीं है। इस बीच 5 मार्च को रात 11:50 पर बुध मीन राशि में वक्री हो जायेंगे और 28 मार्च को शाम 07:29 तक मीन राशि में वक्री ही रहेंगे।

rashifal 2019
rashifal 2019

धनु राशि - आज कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है । आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा । आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा । आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं । आपको उस काम के लिये कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है । किसी घरेलू काम के लिये आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं । सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे । नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा । कुत्ते को रोटी खिलाएं, बिजनेस में फायदा होगा।

मकर राशि - आज अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है । आपको किसी
अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए । आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है । आपका कोई कागज पूरा होने पर आपका काम अटक भी सकता है । जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी चाहिए । दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने से अभी आपको बचना चाहिए और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी परेशानियाँ कम
होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल