1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 24, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Feb 24, 2019 01:47 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज रात 10 बजकर 08 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 01 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 3 मई को शाम 05 बजे तक यहीं पर रहेंगे, लेकिन बात केवल इतनी सी नहीं है। इस बीच 5 मार्च को रात 11:50 पर बुध मीन राशि में वक्री हो जायेंगे और 28 मार्च को शाम 07:29 तक मीन राशि में वक्री ही रहेंगे।

astrology 2019
astrology 2019

कुंभ राशि - आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे । दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर
आपको मिलेगा । विदेश से नौकरी के लिये आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है । जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा । आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे । आपको किसी प्रोजेक्ट के लिये किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है । हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी । अपने ईष्टदेव को फूल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

मीन राशि - आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं । आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है । आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे । आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है । आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे । जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा । आप परिवार के किसी फंक्शन में जाने के लिये तैयारी कर सकते हैं । घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे । माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल