1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

25 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके हुए काम बनेंगे, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 24, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Feb 24, 2019 01:47 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज रात 10 बजकर 08 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 01 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 3 मई को शाम 05 बजे तक यहीं पर रहेंगे, लेकिन बात केवल इतनी सी नहीं है। इस बीच 5 मार्च को रात 11:50 पर बुध मीन राशि में वक्री हो जायेंगे और 28 मार्च को शाम 07:29 तक मीन राशि में वक्री ही रहेंगे।

rashifal 2019
rashifal 2019

तुला राशि - आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है । कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे । किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही

मेहनत का फल आपको मिल सकता है । आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा । संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है । आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए । बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है । आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए । किसी जरूरमंद को कंबल दान करें, जीवन में चीज़ें बेहतर होगी ।

वृश्चिक राशि - आज जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है । आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे । किसी काम की
नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं । आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे । ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे । बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं । जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है। भगवान शंकर को
दूध चढ़ाएं, सबके साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल