1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 दिसंबर 2018: इन राशि वाले लोगों को अचानक से हो सकती हैं परेशानी, करें ये उपाय

4 दिसंबर 2018: इन राशि वाले लोगों को अचानक से हो सकती हैं परेशानी, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 03, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 02:09 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है, लेकिन द्वादशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है।

rashifal 2018
rashifal 2018

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी । आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है । आपको अपने जीवनसाथी के फिजूल खर्चों से बचना चाहिए । इस राशि के बिजनेसमैन को आज व्यापार में फायदा हो सकता है । कोई गंभीर बात आपके मन में चलता रहेगा । इस कारण आप थोड़े टेंशन में रह सकते हैं । हनुमान जी को बेसन का लड्डू चढ़ाएं, रूके हुए काम पूरे होंगे ।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं । आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो पूरा होगा । आज आप अपनी प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे । आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं । आज तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे । इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतरीन रहेगा । छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल