1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 दिसंबर 2018: इन राशि वाले लोगों को अचानक से हो सकती हैं परेशानी, करें ये उपाय

4 दिसंबर 2018: इन राशि वाले लोगों को अचानक से हो सकती हैं परेशानी, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 03, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 02:09 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है, लेकिन द्वादशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है।

horoscope 2018
horoscope 2018

धनु राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे । इस राशि के वर्किंग लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । बच्चों के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे । आप कोई नई रचना कर सकते हैं । पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है । 'ॐ नम: शिवाय मंत्र' का 11 बार जप करें, दिन आपके अनुकूल रहेगा ।

मकर राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय लेना न भूलें । आज काम बनते-बनते रूक सकते हैं । किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है । कुछ खास मामलों में दोस्तों के भरोसे न रहें । कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है । पैसों के किसी मामले में उलझी स्थिति आज नहीं सुलझने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है । गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी दुःख दूर होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल