1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 दिसंबर 2018: इन राशि वाले लोगों को अचानक से हो सकती हैं परेशानी, करें ये उपाय

4 दिसंबर 2018: इन राशि वाले लोगों को अचानक से हो सकती हैं परेशानी, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 03, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 02:09 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है, लेकिन द्वादशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है।

rashifal 2018
rashifal 2018

कुंभ राशि - आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा । आज रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे हो जायेंगे । माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे । आपको किसी अपने से
खुशखबरी मिलेगी । इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा । आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिसे आप बखूबी निभायेंगे । स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा । आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन होगा । अनाथालय में कुछ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

मीन राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे । आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है । आप अपने दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं । आज जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें । भाई-बहन का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस राशि के कारोबारियों को बड़ा फायदा होने वाला है । तुलसी को प्रणाम करें , आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल