1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूरे

राशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूरे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2021 06:03 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 03:16 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और गुरूवार का दिन है। चतुर्थी तिथि शाम 5 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से गुरुवार का राशिफल।

राशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूर- India TV Hindi
राशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूरे Image Source : INDIA TV

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और गुरूवार का दिन है। चतुर्थी तिथि शाम 5 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। साथ ही  रात 10 बजकर 29 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा।इसके अलावा दोपहर पहले 11 बजकर 21 मिनट पर बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 21 सितंबर की सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक यहीं पर गोचर करते रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन। 

मेष राशि

लोगो का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज परिवार से कलह दूर रहेगा। बस इस बात का ज्यादा ध्यान रखें की कटु भाषा का प्रयोग न करें। इस राशि के जो लोग ब्युटी पार्लर का काम करते हैं उनको आज बड़ा मुनाफा होने वाला है। कला से जुडें लोग आज सोशल मिडिया के जरियें अपनी स्किल को सुधारने में बिजी रहेंगें। आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे है। जो छात्र विज्ञान की फील्ड से जुडे है, उन्हें आज ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। शाम को परिवार के साथ डिनर का आनंद लेंगे। 

वृष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज सोशल मीडिया पर कुछ अंजान लोगों से आपकी बात हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। साथ ही आज भाई से बिगड़े हुए रिश्ते मजबूत बनेगें। जो व्यक्ति पत्रकार है आज उनके काम की तारीफ होगी। जो बिजनेसमैन लोहे का बिज़नेस करते है, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। छात्रों का पढाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग बैंक में जॉब करते है उनका काम समय से पहले पूरा हो जायेगा। 

26 अगस्त को बुध कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, वृष सहित इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता

राशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूर
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूरे

मिथुन राशि 

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर है, आज उनके दिमाग में कुछ नयें और अच्छे डिजाइन आएंगें । जो लोग एक्टिंग फील्ड से है आज वह अपने फैंस को एंटरटेंन करेंगे, समाज में आपकी प्रशंसा भी होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, वह आज आपको कोई उपहार भी दे सकते है। माता की सेहत का ध्यान रखें। 

कर्क राशि 
लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लम्बे समय से अटका हुआ काम घर के किसी बड़े के द्वारा पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है, उन्हें आज नयी अवसर मिलने के योग है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बच्चों का परिवार के साथ समय बीतेगा। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी और जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। सेहत के लिहाज से आप स्वस्थ रहेगें। 

Vastu Tips: बच्चे के स्टडी रूम में इस दिशा में लगवाएं खिड़कियां, होगा मानसिक विकास

राशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूर
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूरे

सिंह राशि 
आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आपकी सोच सकरात्मक रहेगी। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रो को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा और सीनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा। जो व्यक्ति राजनीति में है, उनका समाज में नाम बढ़ेगा, लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। जिन लोगों की किराने की दुकान है उन्हें आज आर्थिक लाभ होगा। लवमेट आज आपनी लड़ाई खत्म करके नयी शुरुआत करेंगें। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। 

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। कारोबार में लम्बे समय से चलती आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। इस राशि की स्त्रियों को परिवार का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज बच्चे अपनी माता से कुछ अच्छा सीख सकते है, जो भविष्य में उनके बहुत काम आयेंगा। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। कारोबार मे आ रही परेशानी पिता की मदद से दूर होंगी। 

राशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूर
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूरे

तुला राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लम्बें समय से रूके हुए काम पूरें होंगे। इस राशि के जो व्यक्ति कपड़े का बिज़नेस करते है, उन्हे उम्मीद से अधिक फायदा होगा, काम की गति बढ़ेगी। आज आपको कोई धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा। आपका समाज में सम्मान बढेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का बिज़नेस करते है, उन्हें अच्छी डील मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगो को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, बॉस आपकी तारीफ भी करेंगे। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। 

वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।  इस राशि के जिन लोगों की मेडिकल स्टोर की दुकान है उन्हें आज मुनाफा होगा और जो व्यक्ति मार्केटिंग फील्ड में जॉब करते है, उनका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।   बच्चो की खिलखिलाहट से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने में आप को राहत महसूस होगी| आज किसी रिलेटिव से फोन पर बात होगी, जिनसे कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी।

राशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूर
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूरे

धनु राशि 
लोगों का दिन समान्य रहने वाला है, आज आपके घर के कार्य समय से पूरे  हो जायेंगें जिससे आपको राहत महसूस होगी। सोशल मिडिया के सहारे आप समाजिक कार्यों में मदद करेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगो पर काम का वजन कम रहेगा। आज आपके बच्चें आपसे शाम को कहीं घूमने जाने की जिद्द कर सकते है। करोबार में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में किसी अच्छे वकील से राय लेना फायदेमंद रहेगा। 

मकर राशि 
लोगों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज लम्बे समय से रूके हुए कार्य को पूरा करनें में किसी रिश्तेदार का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनायें रखें। इस राशि वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। ऑफिस के सहकर्मी आपको अन्य दिन की अपेक्षा अधिक समझेगें और आपके कार्यों में आपकी सहायता करेंगें। इस राशि के जो लोग फोटोग्राफ़र है, आज उनको अपनी स्किल्स को और अच्छा करने का मौका मिलेगा। 

राशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूर
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 अगस्त 2021: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा सुनहरा मौका, वहीं इन लोगों के रूके काम होंगे पूरे

कुंभ राशि 
आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। जो पैसा काफी दिनों से फसा हुआ था आज आपको मिल जायेगा। घर के किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। इस राशि के बिल्डर्स को अपनी मेहनत का फयदा जरूर मिलेगा। आज आपको धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पढ़ सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। युवाओं के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल जायेंगे। 

मीन राशि 
का चेहरा आज पूरा दिन मुस्कान से खिला रहेंगा। आज आपको मन मुताबिक फल प्राप्त होगा।  बॉस आपके काम से खुश रहेगे, प्रमोशन के योग भी बन रहे है। रूके हुए सभी कार्य आसानी से पुरे हो जायेंगे। इस राशि के जो छात्र कॉमर्स की फील्ड से है आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। ध्यान लगाकर पढाई करें, सफलता प्राप्त होगी। ज्यादा से ज्यादा पानी पीये, स्वास्थ ठीक रहेगा। महिलाएं आज अपने चेहरे का ख्याल रखने में ज्यादा बिजी रहेंगी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल