1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 सितंबर राशिफल: मंगलवार की आधी रात को बुध कन्या राशि पर, जानें दैनिक राशिफल

10 सितंबर राशिफल: मंगलवार की आधी रात को बुध कन्या राशि पर, जानें दैनिक राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2019 06:44 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 06:45 pm IST

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है| इसके साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। इसके सथ ही शोभन योग है। जानें दैनिक राशिफल

Horoscope 10 september 2019
Horoscope 10 september 2019

धनु राशि
आज परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं,उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा, लेकिन आप इससे बाहर निकलने में सफल होंगे। करियर में नए आयाम स्थापितहोंगे।  हनुमान जी को प्रणाम करें, जीवन के सभी क्षेत्र में आप सफल होंगे।

मकर राशि
आज अचानक घर पर कोई मित्र आ सकता है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाने की कोशिश करेंगे।इससे आपको अच्छा महसूस होगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल