1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 सितंबर राशिफल: मंगलवार की आधी रात को बुध कन्या राशि पर, जानें दैनिक राशिफल

10 सितंबर राशिफल: मंगलवार की आधी रात को बुध कन्या राशि पर, जानें दैनिक राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2019 06:44 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 06:45 pm IST

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है| इसके साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। इसके सथ ही शोभन योग है। जानें दैनिक राशिफल

Horoscope 10 september 2019
Horoscope 10 september 2019

मिथुन राशि
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे आपको भी फायदा होगा। ऑफिस में पार्टी का आनंद उठायेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है।आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

कर्क राशि
आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद ले सकते हैं। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको किसी तरह का तनाव भी महसूस हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। मंदिर में मसूर की दाल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल