1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले वाणी पर रखे नियंत्रण नहीं तो बिगड़ सकते हैं काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

26 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले वाणी पर रखे नियंत्रण नहीं तो बिगड़ सकते हैं काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 10:04 am IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज दशमी तिथि सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक ही थी उसके बाद अब एकादशी तिथि आरंभ हो गई है लिहाज़ा जया एकादशी का व्रत आज ही है।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है । उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी । सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे । आप हर चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे । आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा । जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी । आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद करेंगे । इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे । मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे । 

मकर राशि - आज आपको सगे-संबंधियों से आर्थिक मदद मिल सकती है । आज करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा । अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने
के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए । इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे । आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं । परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे । लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है । कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है । जरुरतमंद को पीले वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा ।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल