1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले वाणी पर रखे नियंत्रण नहीं तो बिगड़ सकते हैं काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

26 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले वाणी पर रखे नियंत्रण नहीं तो बिगड़ सकते हैं काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 10:04 am IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज दशमी तिथि सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक ही थी उसके बाद अब एकादशी तिथि आरंभ हो गई है लिहाज़ा जया एकादशी का व्रत आज ही है।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा । जीवनसाथी के साथ बिताये गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे । लेकिन मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है । आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखना चाहिए । आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे । आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए । चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा ।  

कन्या राशि - आज आप जरुरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे । प्रेम-संबंधों में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा । आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी
मिलेगी । धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी । आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी । आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे । नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे । माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे । भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाएं, आपको धन वैभव हासिल होगा। ।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल