1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले वाणी पर रखे नियंत्रण नहीं तो बिगड़ सकते हैं काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

26 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि वाले वाणी पर रखे नियंत्रण नहीं तो बिगड़ सकते हैं काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 10:04 am IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज दशमी तिथि सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक ही थी उसके बाद अब एकादशी तिथि आरंभ हो गई है लिहाज़ा जया एकादशी का व्रत आज ही है।

राशिफल 2019- India TV Hindi
राशिफल 2019

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज दशमी तिथि सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक ही थी उसके बाद अब एकादशी तिथि आरंभ हो गई है लिहाज़ा जया एकादशी का व्रत आज ही है। आज एकादशी का व्रत पूरे विधि विधान से करें और कल द्वादशी पर व्रत का पारण करें। वहीं आज आर्द्रा नक्षत्र भी है जो रात 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व कल, यानी 27 अगस्त से शुरू होगा। 8 दिनों तक चलने वाले इस पर्युषण पर्व का जैन धर्म में विशेष महत्व है। इस पर्व के दौरान अपनी गलतियों की दूसरों से क्षमा मांगनी भी चाहिए और दूसरों को क्षमा करना भी चाहिए। तो आज जया एकादशी पर घर परिवार में खुशहाली लाने, व्यापार में बढ़ोतरी करने, कर्ज के बोझ से छुटकारा पाने व आर्थिक तंगी को दूर करने संबंधी उपायों की चर्चा आज हम

करेंगे।

मेष राशि - आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा । जीवनसाथी
के साथ सामंजस्य बना रहेगा । आज आप मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं । लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है । आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है । कामकाज में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं । किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें हो सकती हैं । आज जया एकादशी पर मंदिर में मीठे पुए दान करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । 

वृष राशि - आज परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी । इस राशि के विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे आपको सफलता मिलेगी । आप सुबह के
समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे । आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे । सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी । आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी । नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा । कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा । नीम के पेड़ की पूजा करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल