1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 अगस्त राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी जॉब, लेकिन इन राशि वाले जातक के विरोधी रहेंगे सक्रिय

28 अगस्त राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी जॉब, लेकिन इन राशि वाले जातक के विरोधी रहेंगे सक्रिय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2019 08:09 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 08:09 pm IST

आज मास शिवरात्रि व प्रदोष व्रत भी है। प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत एक ही दिन होने से आज का दिन बेहद खास हो गया है। चूंकि ये दोनों ही व्रत भगवान शिव के निमित्त किए जाते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं ।ऑफिस का जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा ।सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे ।आज जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी ।आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं ।आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है ।आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी ।आपको व्यवसाय में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है ।दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी ।जरूरतमंद को भोजन कराएं, घर के सुख- सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी ।

कर्क राशि - आज दिन भर व्यस्तता बनी रह सकती है ।आज आपके विचारों का कोई विरोध भी कर सकता है ।नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आप कुछ नया सीख भी सकते हैं ।आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है ।किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए पैसों के मामलों में आपको सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए ।आज काम का बोझ कुछ कम हो सकता है, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे ।हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल