1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 अगस्त राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी जॉब, लेकिन इन राशि वाले जातक के विरोधी रहेंगे सक्रिय

28 अगस्त राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी जॉब, लेकिन इन राशि वाले जातक के विरोधी रहेंगे सक्रिय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2019 08:09 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 08:09 pm IST

आज मास शिवरात्रि व प्रदोष व्रत भी है। प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत एक ही दिन होने से आज का दिन बेहद खास हो गया है। चूंकि ये दोनों ही व्रत भगवान शिव के निमित्त किए जाते हैं।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज कुछ काम समय से पूरे हो सकते हैं ।इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई- लिखाई में मेहनत करने की जरूरत है ।कारोबार में धन लाभ होने की संभावना है ।किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को बदल सकती है ।आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे ।किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए ।स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा ।मनोरंजन के कुछ मौके अचानक से मिल सकते हैं ।मंदिर में गुड़ दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी ।

वृश्चिक राशि - आज कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिलेगा ।ऑफिस के काम से संबंधित आपको यात्रा करनी पड़ सकती है ।ये यात्रा फायदेमंद रहेगी ।पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है ।आज किसी कंपनी से आपको जॉब के लिए ऑफर आ सकता है ।आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के संकेत है ।आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है ।आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे ।माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी काम में आप सफल होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल