1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों की हो सकती है शादी, जानिए बाकी राशियों का हाल

6 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों की हो सकती है शादी, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Oct 05, 2019 03:03 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है । आज नवरात्रि का आठवां दिन है। अष्टमी तिथि कल यानि कि 05 अक्टूबर की सुबह 09 बजकर 52 मिनट से शुरू हो हुई थी। जानिए इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल...

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । इस राशि के जिन लोगों के पास मोबाइल का बिजनेस है, आज उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है । जल्द ही स्थिति ठीक हो जायेगी। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रहेंगे । इस राशि के विवाहित आज अपने पार्टनर को अच्छा गिफ्ट देंगे, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी । आज गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम बनेंगे । 

कन्या राशि - आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे । आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो सकता है । पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे । रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज सफलता से भरा दिन है । शौहरत और एक अलग पहचान मिलेगी । लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाये रखेगी । माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल