1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों की हो सकती है शादी, जानिए बाकी राशियों का हाल

6 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों की हो सकती है शादी, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Oct 05, 2019 03:03 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है । आज नवरात्रि का आठवां दिन है। अष्टमी तिथि कल यानि कि 05 अक्टूबर की सुबह 09 बजकर 52 मिनट से शुरू हो हुई थी। जानिए इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल...

धन राशि
धन राशि

धनु राशि - आज आप व्यावहारिक योजनाएं बनाएंगे । इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा मिलने वाला है । अचानक धन लाभ होने की संभावना भी बन रही है । संतान पक्ष से आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी । आज करियर को लेकर लाभ होने वाला है । आज किसी मित्र से सहयोग मिलेगा । माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी । 

मकर राशि - आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीतेगा । परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें । आज अपनी खास चीजों का ध्यान रखें, वरना उनके खोने या चोरी होने की आशंका है । इसलिए अपनी चीजों को संभालकर रखें । आज आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां बन सकती हैं । वाहन चलाते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपको काम में लाभ की प्राप्ति होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल